{"_id":"603ce66d8ebc3ec89c780822","slug":"civic-complaint-hamirpur-news-hamirpur-news-knp614829559","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरखेरा में स्वीकृत आवास दूसरे को दिया, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरखेरा में स्वीकृत आवास दूसरे को दिया, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। मौदहा के बाद अब सुमेरपुर में भी आवास घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। निवर्तमान प्रधान के पति को कमीशन उपलब्ध न कराने पर गरीब का आवास दूसरे को देने का आरोप है। पीड़ित ने डीएम व खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत बिरखेरा निवासी सिद्धगोपाल यादव ने बताया उनके नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है। जिसका नंबर यूपी 5610657 है। आरोप है कि आवास स्वीकृत होने के बाद निवर्तमान प्रधान के पति बिंदा कुशवाहा ने उनसे तीस हजार रुपये कमीशन मांगे थे।
जिस पर उसने असमर्थता जताई। इसके बाद सरकारी कर्मियों के साथ साठगांठ कर उन्होंने आवास सिद्धगोपाल प्रजापति को दे दिया। पीड़ित ने डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवास दिलाने की गुहार लगाई है। प्रधान के पति बिंदा कुशवाहा ने बताया पीड़ित का आरोप निराधार हैं। किसी तरह की हेराफेरी नहीं की गई है। आवास सिद्धगोपाल प्रजापति को ही स्वीकृत हुआ है। खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ ने बताया शिकायत प्राप्त हुई है। मंगलवार को जांच की जाएगी। अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो सचिव एवं प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)