फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,agricalture,hamirpur news

अब ‘सारथी’ का हाथ किसानों के साथ

Mon, 26 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,hamirpur news
हमीरपुर। कृषि क्षेत्र को आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस करने के साथ उसे डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए किसान ‘सारथी’ मोबाइल एप की शुरुआत की गई है। सूचना प्रौद्योगिकी और कृषि मंत्रालय की यह संयुक्त पहल किसानों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगी। इस डिजिटल प्लेटफार्म पर किसानों को फसलों की बुवाई से लेकर उपज बिक्री तक की जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस एप के माध्यम से अनाज के साथ बागवानी उपज की खरीद बिक्री भी की जा सकेगी। साथ ही मौसम की जानकारी से लेकर किसानों को हर संभव सलाह भी इस प्लेटफार्म पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया केवीके केंद्रों को इसके नेटवर्क से जोड़ा गया है। बताया इसके माध्यम से दूरदराज के किसानों को जोड़ना आसान हो जाएगा। कहा गूगल में जाकर किसान इस एप को डाउनलोड करें। जिले के केवीके से जुड़े वैज्ञानिकाें से इस प्लेटफार्म पर सवाल पूछे जा सकते हैं। सीजन में फसलों की बुवाई के उपयुक्त समय और खेती में डाली जाने वाली खाद व बीज के बारे में इस एप के माध्यम से वैज्ञानिक सलाह ली जा सकती है। इतना ही नहीं फसलों में लगने वाली बीमारियों से बचाव और रोकथाम के उपाय पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन

फसलों के तैयार होने के बाद उसकी उपज की बाजार अथवा गोदामों तक ढुलाई करने और बाजार में बिक्री आदि में भी इस डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा मंडियों में अनाज व फल और सब्जियों के बाजार भाव की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा सकेगी। ‘सारथी’ पर एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक उपज को पहुंचाने में भारतीय रेलवे की भी मदद ली जा सकेगी। इसकी सफलता में आईसीएआर के वैज्ञानिकों की भूमिका अहम होगी। जिनके माध्यम से ही किसानों को हर तरह की सलाह दी जा सकेगी। फिलहाल किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर मौसम की ताजा जानकारी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed