फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,agricalture,hamirpur news

किसानों ने मंडी गेट पर ताला डाला, किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,hamirpur news
सुमेरपुर गल्ला मंडी गेट पर ताला डाले किसानों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। गेहूं खरीद का समय पूरा हो चुका है। उसके बाद खरीद से वंचित रह गए आधा सैकड़ा किसानों में नाराजगी है। बुधवार को गुस्साए किसानों ने मंडी गेट पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। जिससे करीब चार घंटे मंडी परिसर में अफरातफरी रही और हाईवे पर किसानों के ट्रैक्टर खड़े होने से आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ सदर के समझाने के बाद किसान मानें। तब कहीं मंडी गेट खुल सका और व्यापार शुरू हो सका। अधिकारियों ने किसानों के गेहूं खरीद के लिए शासन स्तर से पत्राचार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस बार किसानों को दिए टोकन देने के बाद भी खरीद न होने पर 22 जून तक खरीद की तिथि बढ़ा दी थी। इसके बावजूद लगभग आधा सैकड़ा किसानों के टोकन होने के बावजूद गेहूं नहीं खरीदा गया। जिससे गुस्साए किसानों ने बुधवार सुबह गल्ला मंडी गेट पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेहूं खरीद न होने तक डटे रहने की चेतावनी दी। लगभग चार घंटे तक मंडी परिसर के अंदर व बाहर अफरातफरी का माहौल रहा। किसानों के ट्रैक्टर हाईवे पर खड़े हो जाने के कारण आवागमन भी बाधित रहा। घटना की सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज रविंद्र कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए और अधिकारियों को मंडी में बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग चार घंटे बाद एसडीएम सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा व सीओ सदर अनुराग सिंह मौके पर आए और किसानों को समझाया। लेकिन किसान इसी बात पर अड़े रहे कि जब उनको टोकन जारी किया गया है तो गेहूं क्यों नहीं खरीदा गया। इस पर अधिकारियों ने मंडी सचिव से किसानों के सूची बनवाने के बाद शासन को पत्र भेजकर टोकन जारी होने वाले किसानों के गेहूं खरीदे जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर किसान माने और मंडी गेट का ताला खुला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

457 किसान गेहूं बेचने से रहे वंचित
हमीरपुर। एक अप्रैल से शुरू सरकारी गेहूं की खरीद 22 जून को बंद हो गई। इसके बावजूद 457 किसान गेहूं बेचने से वंचित रह गए हैं। जनपद में 15804 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। सत्यापन में 15156 किसानों को टोकन निर्गत किए गए। जिसमें 53 केंद्रों के माध्यम से 14699 किसानों से 58281.55 एमटी गेहूं खरीदा गया है। वहीं 457 किसानों में अधिकांश गेहूं की तौल बंद होने के बावजूद टोकन लिए क्रय केंद्रों में डेरा हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका भी गेहूं तौला जाएगा। इसी के चलते केंद्रों में किसान हंगामा कर प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं। जिला विपणन अधिकारी बृजेश यादव ने कहा गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होनी थी। जिसमें जनपद में टोकन निर्गत किए गए थे। लेकिन समय से किसानों का गेहूं तौल न होने पर शासन ने गेहूं खरीद 22 जून तक कर दी थी। कहा इस मामले में अधिकारियों को सूचित किया है। (संवाद)

सुमेरपुर गल्ला मंडी गेट पर किसानों को समझाते एसडीएम संजय कुमार मीणा व सीओ सदर अनुराग सिंह । संवाद

सुमेरपुर गल्ला मंडी गेट पर किसानों को समझाते एसडीएम संजय कुमार मीणा व सीओ सदर अनुराग सिंह । संवाद- फोटो : HAMIRPUR

ुमेरपुर गल्ला मंडी गेट पर हाईवे में खड़ी किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों से लगे जाम में फंसे वाहन।

ुमेरपुर गल्ला मंडी गेट पर हाईवे में खड़ी किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों से लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed