राठ (हमीरपुर)। इकठौर गांव के मजदूर के घर से चोर जेवर, बर्तर और 20 हजार रुपये ले गए। दंपती ने दो बेटियों की शादी के लिए सामान खरीदकर रखा था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव के परमलाल पासवान मजदूरी करते हैं। शनिवार रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नथनी, झुमकी, पीतल के दो बड़े थाल, दो बेला, कांसे की चार थाली, पांच कलश और बीस हजार रुपये उठा ले गए। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी का पता चला। परमलाल की पत्नी चंदन ने बताया बेटियां राखी और सोनी कानपुर में रहतीं हैं। दोनों की शादी तय कर दी है। नवरात्र में बरात आनी है। शादी के लिए थोड़ा-थोड़ा सामान खरीदकर रखा था। कोतवाल विनोद कुमार राय ने कहा चोरी की जानकारी नहीं है।