{"_id":"68b5f173f3f4ef89c70b29bc","slug":"cheers-for-ganpati-bappa-reverberated-in-the-pandals-and-aarti-was-performed-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-129576-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पंडालों में गणपति बप्पा के गूंजे जयकारे, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पंडालों में गणपति बप्पा के गूंजे जयकारे, उतारी आरती
Tue, 02 Sep 2025 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी= 13 रहुनिया मोहल्ला स्थित गणेश पंडाल में मौजूद भीड़। संवाद
हमीरपुर। गणेशोत्सव को लेकर नगर में भक्ति मय माहौल बना हुआ है। इसके चलते पंडालों में सुबह शाम होने वाली गजानन की आरती में लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों द्वारा सजाई गई झांकियों की खासी सराहना की जा रही है। वहीं, घराें में विराजमान गणपति प्रतिमा का कुछ लोगों ने सोमवार को विसर्जन कर दिया।
ज्यादातर गणेशोत्सव दस दिन तक घरों व पंडालों में चलता है। लेकिन कुछ लोग अपनी श्रद्धानुसार तीन, पांच, सात या नौ दिन में विसर्जन करते है। मुख्यालय में तीन स्थानों रमेड़ी, रहुनियां धर्मशाला व गौरादेवी मोहल्लो में गणेश पंडाल स्थापित किए गए है। जहां सुबह शाम होने वाली गणपति की आरती में लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। लोग पूजा अर्चन कर जीवन में आने वाले विध्नों के हरण की कामना कर रहे है। रहुनिया मोहल्ले में आरती के बाद बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही आरती में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, सोमवार को कुछ लोगों ने यमुना नदी में घरों रखी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। धर्मार्थ ट्रस्ट नवयुवक संघ के अध्यक्ष आस्तिक द्विवेदी ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव दस दिन तक मनाया जाता है।