{"_id":"61e5bf8301bba56f801fc024","slug":"cctv-establish-in-tauni-devi-hamirpur-hamirpur-news-sml396977385","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी में रहेगा तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी में रहेगा तीसरी आंख का पहरा
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने और अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए टौणी देवी के अस्पताल चौक पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया है। चौकी प्रभारी टौणी देवी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने यह कैमरे ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं।
कैमरे लगने से जहां एक तरफ पुलिस को निगरानी करने में सहूलियत होगी वहीं दूसरी तरफ अपराधियों की पहचान करने में भी आसानी होगी। इसके साथ ही बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड जैसे मामलों में कैमरे से ऑनलाइन चालान कट जाएंगे। इससे पुलिस का समय भी बचेगा और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। कैमरों के लगने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
कैमरों का कंट्रोल टौणी देवी पुलिस करेगी। टौणी देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सोनी सहित स्थानीय दुकानदार देशराज, अजीत सिंह, विपिन शर्मा, विक्की और कर्मचंद ने इसे बेहतर सुविधा बताया है। इससे कस्बे में सभी दुकानदार भी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ऊहल चौक के पास भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। चौकी प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि अगर और कैमरे आएंगे तो ऊहल चौक, झनिक्कर चौक और ऊहल में जंदरू चौक पर प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएंगे।