{"_id":"c370da15f021c02e84c0644b55435858","slug":"cctv-camera-should-be-put-in-petrol-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपाें में बाहर व अंदर तथा मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थिति सभाकक्ष में पेट्रोल पंप मालिकाें के साथ बैठक के दौरान दिए। उधर पंप मालिकों ने पुलिस गश्त की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को सभागार में आयोजित पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक में डीएम संध्या तिवारी ने कहा कि पेट्रोल पंपों में अप्रिय घटना रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
कैमरों के जरिये अपराधियों की पहचान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अप्रिय घटना रोकने के लिए पेट्रोल पंप मालिक पेट्रोल पंप के मुख्य द्वार पर, कैश काउंटर, पेट्रोल मशीन आदि स्थानों पर सीसी कैमरे लगवाएं। डीएम ने कहा कि सीसी कैमरे लगवाने के स्थान पर आप कैमरे की नजर में हैं पट्टिका भी लगाई जाए।
विज्ञापन
मौके पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने रात में पुलिस गश्त कराने का अनुरोध किया। कहा कि उनके पेट्रोल पंपों में नियमित रूप से समय समय पर पुलिस गश्त की जाए। जिलाधिकारी ने उन्हें इसके लिए आश्वस्त किया। बैठक में एडीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व जनपद के सभी पेट्रोल पंप मालिक मौजूद रहे।