फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cashier's negligence, hand over large amount to another account holder of the same name

कैशियर की लापरवाही, एक ही नाम के दूसरे खाताधारक को थमा दी बड़ी रकम

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cashier's negligence, hand over large amount to another account holder of the same name
भरूआसुमेरपुर। ग्राम पंचायत टेढ़ा में आर्यावर्त बैंक शाखा में बुधवार को एक ही नाम के दो व्यक्तियों के बीच लेनदेन को लेकर हुई गड़बड़ी के बाद बैंक में जमकर हंगामा हुआ। बाद में शाखा प्रबंधक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सुरौलीबुजुर्ग के मजरा छोटा कछार निवासी भागवत सिंह बैंक से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने छह हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरकर जमा किया। इसी तरह टेढ़ा निवासी भागवत सिंह ने अपने खाते से 49,500 रुपये निकालने के लिए फार्म भरा। भुगतान के समय कैशियर अश्वनी सोनी ने छोटा कछार निवासी भागवत सिंह को 49 हजार 500 रुपये थमा दिए। जब टेढ़ा निवासी भागवत सिंह का नंबर आया तो उसे छह हजार रुपये दिए। इससे भागवत सिंह ने हंगामा किया। उसने कहा वह पढ़ा लिखा है और हस्ताक्षर बनाकर लेनदेन करता है। जबकि छोटा कछार निवासी भागवत सिंह अनपढ़ और अंगूठा लगाकर लेनदेन करता है। कैशियर की इस लापरवाही से बैंक में हंगामा खड़ा हो गया। ग्राहकों ने आरोप लगाया कैशियर अपनी जगह पर सफाई कर्मी को बैठाकर लेनदेन कराता है। इसी वजह से आए दिन गड़बड़ियां होती हैं। बाद में किसी तरह से छोटा कछार निवासी भागवत सिंह को बुलाया गया। उसने बैंक में आकर बताया कि उसे छह हजार रुपये नहीं, बल्कि 46,500 रुपये का ही भुगतान दिया गया है। बाद में शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। प्रबंधक ने कहा एक ही नाम के कारण गड़बड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed