{"_id":"659beabed34ed303f40f9f05","slug":"bullies-armed-with-weapons-attacked-and-fired-10-rounds-hamirpur-news-c-12-1-knp1080-537850-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: असलहों से लैस दबंगों ने की मारपीट और 10 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: असलहों से लैस दबंगों ने की मारपीट और 10 राउंड फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। बीते तीन जनवरी को रिहुंटा गांव में असलहों से लैस 24 दबंगों ने एक घर पर धावा बोला। मारपीट करते हुए करीब 10 राउंड फायरिंग की थी। थाने में पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर नौ नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
चिकासी थाने के रिहुंटा गांव निवासी रतीराम ने बताया 3 जनवरी की शाम उनके पुत्र अतीश, कपिल व भतीजा जोगेंद्र राजपूत घर के बाहर आग जलाकर बैठे थे। तभी दीपेंद्र, बड़ी बंधौली निवासी सुबोध, हरीसिंह, लाला यादव, रिहुंटा का अशेंद्र गुप्ता, कुईया का उसंत राजपूत, मोहाना के बृजमोहन, सरसई के प्रिंस, कमलेश व करीब 15 अज्ञात लोग असलहों से लैस होकर आए। आरोप है दबंगों ने करीब 8-10 राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। बताया घटना के दिन ही थाने में शिकायत की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बताया आरोपी दबंग हैं जिनसे उन्हें जानमाल का खतरा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर चिकासी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन