फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Buddhist Mahasabha engaged in giving edge to religious conversion

धर्म परिवर्तन के मामले को धार देने में जुटी बौद्ध महासभा

Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Buddhist Mahasabha engaged in giving edge to religious conversion
भरुआसुमेरपुर। भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर जयंती पर पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित बौद्ध महासभा आगामी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हिंदू धर्म का परित्याग कर बौद्ध धर्म ग्रहण करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। रविवार को कस्बे के त्रिवेणी मैदान में बौद्ध महासभा की बैठक में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर पुलिसिया कार्रवाई से समाज के लोग आक्रोशित है। कानपुर सागर हाईवे जाम लगाने पर पुलिस ने नौ नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे गुस्साए लोग हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म ग्रहण करने का ऐलान कर रहे हैं। अब बौद्ध महासभा अपनी घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। जिलाध्यक्ष रघुवर प्रसाद वर्मा ने कहा कि जब तक उनके लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं होगा, अमर सिंह व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा तथा बाबा साहेब की मूर्ति यथास्थान पर नहीं लगाई जाएगी तब तक उनका धर्म परिवर्तन का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed