{"_id":"582f47464f1c1b56369013d4","slug":"bsa-were-missing-including-12-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए सहित 12 कर्मचारी मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए सहित 12 कर्मचारी मिले नदारद
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में कर्मचारी से जानकारी लेते सीडीओ।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासनादेश के मुताबिक बीएसए को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। टीचरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले बीएसए अपने कार्यालय से खुद नदारद रहते हैं। शुक्रवार को सीडीओ के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा भी हो गया। बीएसए कार्यालय में 12 अन्य कर्मचारी भी नदारत मिले हैं। सीडीओ ने अपनी रिपोर्ट कमिश्नर व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक संजीव खरे बीते 11 नवंबर से लगातार अनुपस्थित मिले। वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार सिंह नौ नवंबर से अनुपस्थित हैं। परिचारक सुरेशचंद्र पांच नवंबर को गैरहाजिर रहे और आठ नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। वरिष्ठ लिपिक उपेंद्र कुमार व राहुल देव नौ नवंबर से, परिचारक बलराज 14 नवंबर से, लोक शिक्षा समिति के डीसी आशीष कुमार 17 नवंबर से, लेखाकार गणेश शंकर गुप्ता, सहायक लेखाकार अजय कुमार गुप्ता नहीं मिलेे, परिचारक सूरज द्विवेदी 17 नवंबर से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
शिक्षक मुस्ताक अहमद अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के अंतर्गत तैनात बभ्रुवाहन राजपूत, ओडी सर्व शिक्षा अभियान रामसजीवन यादव की लापरवाही सामने आई है। कंप्यूटर आपरेटर के हस्ताक्षर के कालम में 17 व 18 नवंबर में एसपीओ, जीवेश रंजन द्विवेदी एमआईएस इंचार्ज के हस्ताक्षर के कालम में ओडी मौदहा अंकित पाया गया।
विज्ञापन
सीडीओ ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व अन्य उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि बीएसए डा. इद्रजीत प्रजापति ने बीते सात अक्तूबर के बाद उपस्थित पंजिका का अवलोकन तक नहीं किया है। इससे स्पष्ट है कि मुख्य सचिव के निर्देश के अनुपालन में बीएसए कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित नहीं रहते। जिसके परिणाम स्वरूप कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है और कर्मचारी स्वेच्छापूर्ण ढंग से कार्यालय आते हैं व अवकाश पर प्रस्थान कर जाते हैं।