फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BSA surprise inspections , prevented salary

बीएसए का औचक निरीक्षण, रोका वेतन

Sun, 18 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSA surprise inspections , prevented salary

बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति ने शनिवार को मौदहा ब्लाक के नौ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षकाें की लापरवाही पकड़ी।

विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय रमना में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक संदीप सिंह बिना सूचना अनुपस्थित मिले। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कालिंदी देवी ने उपस्थित रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति दर्ज नहीं की। वहीं एमडीएम में उपस्थिति से ज्यादा बच्चे दर्ज पाए गए।
विज्ञापन



प्रधानाध्यापिका से अंग्रेजी की किताब के नाम की स्पेलिंग लिखवाई तो वह सही नहीं लिख सकीं। जिस पर बीएसए ने सहायक अध्यापक सहित दोनाें का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि जूनियर स्कूल असुई में छात्र संख्या कम पाए जाने पर फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय रतौली में अनुपस्थित प्रेरक सीमा देवी का मानदेय रोकने के साथ दूसरे प्रेरक विनोद कुमार के जल्दी घर जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है।


 
रतौली के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अनुदेशक शिफकत दावर अनुपस्थित मिलने पर मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय पारा के दोनों प्रेरको रामलखन व गुड्डन के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका भी मानदेय रोका गया है, जबकि अनुपस्थित सहायक अध्यापक महेश कुमार का वेतन रोका गया है।



प्राथमिक विद्यालय लदार की प्रेरक उपासना को बीते 9 अक्तूबर से बिना सूचना के गायब पाया जिस पर बीएसए ने मानदेय रोकने के निर्देश दिए है। बीएसए के निरीक्षण से अब प्रेरक व अनुदेशकों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed