{"_id":"6af4add4c30d7250ff08fc15","slug":"brother-in-law-killed-his-wifes-brother-critically-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147512-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर घायल
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 20- मृतक दिलीप की फाइल फोटो। परिजन
हमीरपुर। शराब पार्टी के बाद मामा के यहां से गांव लौट रहे बाइक सवारों को बीती रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप (28) अपने साले सुनील के साथ मंगलवार की देर शाम बाइक से सदर कोतवाली के चंदौखी गांव निवासी मामा संतोष के यहां गया हुआ था। वहां से वह पार्टी करके रात में ही घर जाने की बात कहने लगा। इस पर संतोष ने उसे रात में जाने से मना किया लेकिन दिलीप नहीं माना और वहां से गांव के लिए निकल पड़ा। कुछेछा गांव के पास आरटीओ कार्यालय के सामने रात 8:45 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोर लगी कि हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील सड़क पर घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। मृतक के दो बच्चे हैं जो रो-रोकर बेहाल हैं। कुछेछा चौकी प्रभारी एसआई रमाकांत शुक्ला ने बताया कि शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।