फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Both the comunitis to celebrate the festival of peace

दोनों ही वर्ग शांति से मनाएं त्योहार

Mon, 19 Oct 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Mon, 19 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Both the comunitis to celebrate the festival of peace
हमीरपुर। नवरात्र, दशहरा व मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन हर पल उनके साथ है। दोनाें वर्ग के लोग त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और ऐसी कोई घटना न हो जिससे प्रदेश में जनपद का नाम बदनाम हो।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि पूजा पाठ पवित्रता के साथ की जाती है, तो विसर्जन के समय लोग नशा क्याें करते हैं। उन्हाेंने अधिकारियाें को निर्देश दिया कि कोई नई परंपरा न डालते हुए पुराने रूटों से ही जुलूसों को निकाला जाए। उन्हाेंने डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों तीव्रता पर चर्चा की कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। इस मौके पर सभी थानाध्यक्षाें ने अपने क्षेत्र की जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारी ने विभिन्न थानाक्षेत्राें से आए पीस कमेटी के सदस्याें से भी सुझाव व समस्याएं जानी। इसके बाद अधिकारियाें को निर्देश दिया कि विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व सफाई व्यवस्था तथा पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


मौदहा के सलाहउद्ीन, इदरीस खान व बाल्मीकि गोस्वामी ने आपसी सौहार्द से दोनो पर्व मनाए जाने का वादा किया। सुमेरपुर कस्बे के अंदर हाइवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुनीर खान ने ब्रेकर बनाने की मांग की। इस पर डीएम ने एडीएम को ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। पूर्व चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल ने दो साल से तैयार खडे़ पालीटेक्निक कालेज को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। अंत में पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने कहा कि लोग अफवाहाें पर ध्यान न दें। समस्या आने पर धैर्य से काम लें और तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 100 या उनके मोबाइल नंबर 9454400277 में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने सभी थानाध्यक्षाें को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के आदेश दिए। इस मौके पर मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष वली अहमद साबरी, अनवर खान, डा.भवानीदीन, मुन्नीलाल अवस्थी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता सहित एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, एएसपी बीके मिश्रा, एसडीएम सदर आरएस वर्मा सहित सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed