फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bolero overturned due to tire burst two daughters along with mother died seven people injured in hamirpur

गाड़ी में 10 लोग थे सवार: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, मां संग दो बेटियों की मौत, सात लोग घायल

Fri, 10 May 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 May 2024 10:07 PM IST
सार

घटना की सूचना के बाद मौके पर जरिया थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु सीएचसी सरीला जे जाया गया। जहां चिकित्सको ने दो सगी बहनों अनुष्का व राधिका और बच्चियों की मां आरती को मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Bolero overturned due to tire burst two daughters along with mother died seven people injured in hamirpur
मां संग दो बेटियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हमीरपुर स्थित गोहांड चंडौत मार्ग पर जनपद जालौन में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो का पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। जिसमें मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया जहां से दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। बोलेरो में चालक समेत 10 लोग सवार थे। 

विज्ञापन

 

महोबा जिले के थाना श्रीनगर पिपरामाफ गांव निवासी नीरज सिंह पुत्र पुत्र फूल सिंह जालौन जिले के थाना आटा के गुरू का इटौरा गांव निवासी अपने साले की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे झबरा चौराहा चण्डौत के पास बोलेरो गाड़ी का अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार राजवीर सिंह (40) पुत्र मोनू सिंह राजपूत, मंजे (15) पुत्र चन्दन सिंह, आरती (35) पत्नी नीरज सिंह, अनुष्का (10) पुत्री नीरजसिंह, राधिका (09) पुत्री नीरज सिंह, दीपिका (05) पुत्री नीरज सिंह, कृतिका (06) पुत्री नीरज सिंह, अंकित (30) पुत्र रणविजय सिंह, नीरजसिंह (45) पुत्र फूलसिंह, मलखान (50) पुत्र गयादीन यादव (चालक) गम्भीर रूप से घायल हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मौके पर जरिया थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु सीएचसी सरीला जे जाया गया। जहां चिकित्सको ने दो सगी बहनों अनुष्का व राधिका और बच्चियों की मां आरती पत्नी नीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया है। अंकित सिंह व मलखान यादव को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।  

विज्ञापन

अन्य घायलों का सीएचसी सरीला उपचार सीएचसी सरीला मे किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष यादव ने घटना के बाद सीएचसी सरीला में घायलों का जायजा लिया है। सीओ आशीष यादव ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के पीछे का टायर फट गया जिससे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के नीचे कई बार पलट गई सूचना के बाद मौके घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया जहां दो बच्चियों व मां की मौत हुई है, दो अन्य गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed