फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Block level sports competition organized

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Block level sports competition organized
हमीरपुर। बिवांर स्थित मिनी स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी व खो खो प्रतियोगिता में महेरा की टीमों ने बाजी मारी। योग में ऐंझी की टीम विजयी रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐंझी की टीम ने पीटी प्रदर्शन में सबका मन मोह लिया। इसके अलावा दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को कराने में शिक्षक रावेंद्र सिंह गौर, अकबर अली, समर सिंह गौर, उमेश कुमार का सहयोग रहा। इस अवसर पर अनुज कुमार राजपूत, भरत कुमार श्रीवास, अवध नरेश सिंह, शिवशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed