फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP people celebrated the death anniversary of former Chief Minister Kalyan Singh

Hamirpur News: भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनाई पुण्यतिथि

Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP people celebrated the death anniversary of former Chief Minister Kalyan Singh
मुस्करा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (बाबू जी) की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पहाड़ी भिटारी निवासी जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत उर्फ दद्दू के निवास में आयोजित की गई। उनकी याद में हवन पूजन भी किया गया और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि बाबूजी को इस क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। कहा कि उन्होंने प्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते हुए शिक्षा प्रणाली में सुधार किया और नकल विहीन परीक्षा कराई। भारतीय लोधी महासभा के मंडल प्रभारी व प्रधान हरिमिल राजपूत ने कहा कि बाबूजी हमेशा हम सभी लोगों के दिल में निवास करेंगे। कहा कि जिले में बना स्वामी ब्रह्मानंद बांध का उद्घाटन बाबूजी ने ही किया था।

ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण सिंह राजपूत ने कहा कि हिंदुत्व के लिए सत्ता को बिना हिचक छोड़ दिया था। मुस्करा पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह राजपूत ने कहा कि राष्ट्र हिंदुत्व व भाजपा के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले बाबूजी दो-दो प्रांतों के राज्यपाल रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, श्लोक अग्रवाल, दिग्विजय पाठक, कुबेर सिंह राजपूत, मनोज सिंह राजपूत, वेद कुशवाहा, सुनील कुमार अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी राजपूत सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed