{"_id":"61d84882d6171f1300318a27","slug":"bike-riding-brother-and-sister-died-due-to-collision-with-loader-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: लोडर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, फीस जमा करने कॉलेज जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: लोडर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, फीस जमा करने कॉलेज जा रहे थे दोनों
Fri, 07 Jan 2022 07:34 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:34 PM IST
सार
पूजा तिवारी (22) बीए फाइनल व पुत्र मयंक तिवारी (20) बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार को दोनों भाई बहन क्षेत्र के चुरहा गांव स्थित एक महाविद्यालय में फीस जमा करने जा रहे थे। इटायल मोड़ के पास दूध ले जा रहे लोडर वाहन का पहिया पंचर हो गया। असंतुलित लोडर ने लहराते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक भाई-बहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राठ में उरई मार्ग पर इटायल गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंसकर्मी सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रमेश चंद्र तिवारी चौपरा मंदिर में पुजारी हैं। बताया कि पुत्री पूजा तिवारी (22) बीए फाइनल व पुत्र मयंक तिवारी (20) बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार को दोनों भाई बहन क्षेत्र के चुरहा गांव स्थित एक महाविद्यालय में फीस जमा करने जा रहे थे। इटायल मोड़ के पास दूध ले जा रहे लोडर वाहन का पहिया पंचर हो गया। असंतुलित लोडर ने लहराते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बहन सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंसकर्मी दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोडर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रमेश ने बताया कि दो पुत्र व चार पुत्रियां थीं। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, प्रशांत बुधौलिया, सुरेश खेवरिया, नरोत्तम शुक्ला आदि ने अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन