फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider father-son died due to collision with dumper

डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Sat, 27 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father-son died due to collision with dumper
हमीरपुर। सिसोलर थानाक्षेत्र में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जनपद में जसपुरा थानाक्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी मुन्नीलाल पाल (56) अपने बेटे गयादीन पाल (25) के साथ शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाइक पर सिसोलर की ओर आ रहे थे। तभी थाना सिसोलर के गढ़ा गांव के निकट जनपद बांदा की सीमा पर बालू खदान की तरफ जा रहे तेज रफ्तार खाली डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा गयादीन हेलमेट पहने थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि चालक डंपर लेकर भाग गया था। उन्होंने इसकी सूचना जसपुरा थाने को दे थी। इससे जसपुरा पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर थाने में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed