{"_id":"62828d3eab927d19c63b6440","slug":"bike-rider-dies-due-to-truck-collision-partner-serious-hamirpur-news-knp697144340","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। साथी गंभीर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं ।
मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर बिजावर कस्बा के कई परिवार नरायच गांव के पास निजामी ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। मजदूर पूरन ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटी व बेटों के साथ ईंट-पथाई का काम करता है। रविवार की देर शाम पुत्र विशाल (16) अपने साथी मजदूर सनी प्रजापति (18) के साथ बाइक से मवइया गांव दूध लेने गया था। रास्ते में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक सतीश शुक्ला ने बताया कि एक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। ट्रक की तलाश की जा रही है।