{"_id":"6a62552146a748fbe0060950","slug":"bike-collides-with-mixer-machine-one-dead-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-142890-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मिक्सर मशीन से भिड़ी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मिक्सर मशीन से भिड़ी बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो 23 एचएएमपी 11- मृतक राजवीर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम खंडेह मार्ग पर गंगा तालाब के पास एक बाइक की सामने से आ रही मिक्सर मशीन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है।
करहिया गांव निवासी राजवीर (26) पुत्र रामसेवक खंगार और उसका साथी दिनेश (25) पुत्र कालका बाइक से खंडेह गांव जा रहे थे। रास्ते में गंगा तालाब के पास सामने से आ रही मिक्सर मशीन से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजवीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिनेश का उपचार जारी है। वहीं, मृतक की मां चुनूबादी ने बताया कि उसके चार बेटों में यह सबसे बड़ा था। सदर कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि अभी उनके पास अस्पताल से ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।