फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bhima defeated the black devil

Hamirpur News: भीम ने काला शैतान को दी पटकनी

Sat, 03 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhima defeated the black devil
फोटो 02 एचएएमपी 21- खड़ेही लोधन के यज्ञशाला मैदान में आयोजित दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान।
गहरौली (हमीरपुर)। मुस्करा विकास खंड के गांव खड़ेही लोधन के यज्ञशाला मैदान में शुक्रवार को दोपहर बाद दंगल का आयोजन हुआ। इस दौरान भीम ने काला शैतान को पटकनी दी। भीषण ठंड के बावजूद हजारों दर्शकों ने दूर-दराज से आए पहलवानों के दावपेंच का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुस्करा ब्लाक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, थाना प्रभारी योगेश तिवारी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया।
विज्ञापन

मुख्य कुश्तियों में पंजाब के भीम ने राजस्थान के काला शैतान को पटककर 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली। एटा के शिवा ने मथुरा के नितिन पाल को चित्त किया, जबकि राजस्थान के कुंदन ने उत्तराखंड के भूकंप सिंह को हराकर 5100 रुपये का इनाम हासिल किया। आगरा के योगेंद्र ने एटा के शिवा को पराजित किया। चित्रकूट के बाबा लक्ष्मण दास ने पंजाब के भीष्म को धूल चटाकर 2100 रुपये जीते। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता पहलवानों को आयोजन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर अनिल द्विवेदी, बलराम राजपूत, राजाराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed