{"_id":"f6e8029677a236358fe166895f75d209","slug":"between-the-two-sides-hectic-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के बीच हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कसबे के बड़े चौराहा हाईवे पर सुबह एक प्लाट के विवाद में दो पक्षों
विज्ञापन
में ताबड़तोड़ चली गोलियों से दहशत फैल गई। हाईवे से गुजरने वाले वाहन जहां
के तहां रूक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण कर तीन
लोगाें को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की सूचनाएं दर्ज कर
ली है।
बड़े चौराहा के निकट लाखों रुपये कीमत के एक प्लाट में विवाद लंबे समय से चला रहा है। इसी प्लाट के निर्माण को लेकर रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते ताबड़ तोड़ गोलियां चलने लगी। हवाई फायरिंग में कोईहताहत नही हुआ है। इसमें एक पक्ष के नियामतउल्ला खां ने पुलिस में सूचना दर्ज कराई है
कि उसने बड़े चौराहे के निकट राजरानी गुप्ता से 15 गुणा 100 एरिया का प्लाट खरीदा था। इसके निर्माण को लेकर उसने विपक्षी छोटा से भी अभिलेख दिखाने की बात कही। लेकिन वह अभिलेख दिखाने के बजाए संबंधित प्लाट को अपना बताते हुए गाली गलौज करने लगे। साथ ही बजान से मारने की नियत से चार फायर झोंक दिए।
इस हमले में उनके साथ करीब 10 अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस ने नियामत उल्ला की तहरीर पर धारा 147/148/149/336/307/447 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर छोटा व उसके भाई कमाल को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के कमाल हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के पास ही उसका प्लाट है।
जिस पर नरायच गांव निवासी नियामतउल्ला सहित 15-20 अज्ञात लोग जबरिया कब्जा करने लगे। मना करने पर आरोपी उसके मकान के अंदर घुस गए और नियामतउल्ला ने उन पर ताबड़ तोड़ फायर शुरू कर दिए। पुलिस ने 147/148/149/452/307/504 आईपीसी के तहत नियामतउल्ला सहित अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की है।
नियामतउल्ला को हिरासत में ले लिया है। हाईवे पर हुई इस घटना में क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह व थाना प्रभारी रज्जनलाल त्रिपाठी अगर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर नही पहुंचते, तो भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में कोई न कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी।