फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   betiyon ko khoob padhaye, toilets banvayen

बेटियों को खूब पढ़ाएं, घर-घर शौचालय बनवाएं

Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
betiyon ko khoob padhaye, toilets banvayen
जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर।  महिलाएं संकल्प लें अब किसी भी तरह की हिंसा नहीं सहेंगे, हर परेशानी का विरोध करेेंगे, अपनी बेटियाेें का खूब पढ़ाएं, घर-घर में शौचालय बनवाएं। यह बात जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने समर्थ फाउंडेशन और एक्शनएड  के सहयोग से शिखा गार्डेन में आयोजित महिला सम्मेलन में कही। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने नारी संघ की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


महिलाओं व पुरुषों को नसीहत देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं अपनी बेटियों का खूब पढाएं। लड़कियों के खाने पीने पर ध्यान दें। सकारात्मक सोच के साथ उनकी परिवरिश करें। उन्हाेंने महिला हेल्प लाइन 1090 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय बनवाने के लिए कदम बढ़ाएं, खुले में शौच न करें, खुले में शौच को बंद करने के लिए आगे बढ़ें, हर घर में शौचालय बनवाने की मुहिम में वो पूरा सहयोग करेंगी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिन्हा ने दहेज प्रथा व लड़कियों की कम उम्र में शादी न करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के आयुक्त ज्ञानेंद्र तिवारी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। गुलशन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डॉ. श्रेया ने कहा कि जब हम मानसिक रूप से स्वतंत्र होंगे तभी सकारात्मक बदलाव होगा। बांदा के जादूगर अरुण प्रताप सिंह ने जादू के माध्यम से महिला हिंसा को रोकने और महिलाओं को स्वास्थ्य व अधिकार पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संतराम एंड सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने कन्या भ्रूण हत्या व महिला पुरुष समानता पर जोर दिया।  कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र गांधी ने किया। इस मौके पर राजेंद्रवीर सिंह एडवोकेट, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जलीस खान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed