फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Benefits of marriage grant schemes will be available this month

इसी महीने मिलेगा शादी अनुदान योजनाओं का लाभ

Mon, 20 Mar 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Benefits of marriage grant schemes will be available this month
अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
शादी अनुदान सहित अन्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को 25 मार्च तक दिया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी विशाख जी ने समाज कल्याण, विकलांग, अल्पसंख्यक व अन्य विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कहा कि लापरवाही करने पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि शादी अनुदान में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद लाभार्थियों को लाभांवित नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि एसडीएम व बीडीओ विभाग से भेजी गई आख्या पर जांच कर आवेदन उपलब्ध नहीं
विज्ञापन


करा रहे हैं। इसके चलते भुगतान की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों के आवेदनों में संबंधित अधिकारियों की आख्या 22 मार्च तक हर दशा में मंगाएं। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही सभी संबंधित
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही अनुदान व अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को लाभांवित कराया जाएगा। लेकिन, अभी तक कार्रवाई में ढिलाई बरती गई है। कहा कि योजनाओं की धनराशि शासन में वापस जाती है तो संबंधित अधिकारी, एसडीएम व बीडीओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीडीओ एबी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्णमुरारी आदि मौजूद रहे।


कार्यों में अवहेलना पर होगी कार्रवाई
 जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्य सचिव के निर्देश से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि कार्य दिवस में अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें व जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं। निर्देशों की अवहेलना होने पर प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed