फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ban on the winning procession, many restrictions at the counting site

मतगणना के बाद नहीं निकलेगा विजयी जुलूस

Fri, 25 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ban on the winning procession, many restrictions at the counting site
हमीरपुर। निर्वाचन आयोग ने विजयी जुलूस पर रोक लगा दी है। मतगणना परिसर में बिना आई प्रवेश नहीं होगा। मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, पान मसाला अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि मतगणना कार्य 10 मार्च की सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतगणना कार्मिकों की ट्रेनिंग करा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया जाए। मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल के बीच ईवीएम वाले रास्ते में उचित बेरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना हॉल के चारों ओर सौ मीटर के घेरे को पैदल जोन के रूप में चयनित किया जाएगा। उन्होंने एक्सईएन विद्युत व लोनिवि को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से रहे और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था करें। बताया मतगणना केंद्र पर तीन चरणों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, सीडीओ के के वैश्य, सीएमओ डॉ. एके रावत, रिटर्निंग ऑफिसर, प्रभारी अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी
भरुआसुमेरपुर। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे डीएम व एसपी ने नवीन गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अर्द्धसैनिक बलों के कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरक्षा के इंतजामों से संतुष्ट हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed