फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Assets worth Rs 96.81 lakh of three gangster accused attached

Hamirpur News: गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 96.81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Tue, 11 Apr 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 96.81 lakh of three gangster accused attached
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक निर्देशन में जिले में अपराध व अपराधियों की रोकथाम को पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 96.81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई थाना ललपुरा व कुरारा पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन

अपराधिक कृत्यों से कमाई गई चल/अचल संपत्ति के जब्तीकरण को चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते गैंगस्टर के आरोपी रईश(गैंग लीडर) पुत्र इमामी उर्फ इमामुद्दीन निवासी छानी थाना बिवांर व मोहम्मद मकबूल उर्फ बुल्ले पुत्र इबादुल्ला निवासी फूलपुर पिंडरा जनपद वाराणसी हाल पता- ग्राम पटैल थाना खुदहन जनपद जौनपुर के खिलफ कार्रवाई की। इन पर थाना सुमेरपुर में गैगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। कुर्क की गई संपत्ति में एक मोटर साइकिल अनुमानित कीमत 80 हजार व एक कंटेनर अनुमानित कीमत नौ लाख शामिल है। उक्त आरोपियों के खिलाफ जनपद व गैर जनपद के थानों में कई मुकदमें दर्ज है। इसी प्रकार थाना कुरारा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की आरोपी रुबी पत्नी अवनीश निवासी सोगनपुट्ठा थाना अजीतमल जनपद औरेया 87.01 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एसपी डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी अपराध करने के पेशेवर अपराधी है। इनके द्वारा आपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त रहकर घटनाएं की गई है। साथ ही अपराधिक घटनाए कर गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत व आतंक फैलाकर, अपराध कर धन अर्जित करते हुए अचल संपत्ति ली गई है। जिसे कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed