फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Application form distributed for postal ballot

डाक मतपत्र के लिए बांटे गए आवेदन फार्म

Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Application form distributed for postal ballot
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में 11 विभागों के कर्मचारियों के लिए जिले में पहली बार पोस्टल वोटिंग सेंटर खुलेंगे। शत-प्रतिशत मतदान की कड़ी में यह कार्य हो रहा है। डाक मतपत्र के लिए आवेदन फार्म बांटने का काम तेज हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 22 हजार 356 दिव्यांग व 80 प्लस मतदाता हैं। डाक मतपत्र से वोटिंग कराने के लिए आवेदन फार्म 12 घ प्रारूप इन्हें बांटे जा रहे हैं। साथ ही जिले के 989 सैनिकों को इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम के माध्यम से मतपत्र भेजे जाने हैं।
विज्ञापन

नामांकन के 24 घंटे के अंदर इनको मतपत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय सागर ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में तीन दिन के लिए एक सेंटर खोला जाएगा और मतदान के तीन दिन पहले बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सूचना, स्वास्थ्य, डाक, यातायात, रेलवे, विद्युत, मेट्रो रेल, दूरदर्शन, आल इंडिया रेडियो, भारत संचार निगम व सिविल विभाग शामिल हैं। वहीं डाक मतपत्र से दिव्यांग, कोरोना पॉजिटिव व 80 प्लस के मतदाता वोट कर सकेंगे।
दोनों विधानसभाओं में कुल 6469 दिव्यांग, 15 हजार 887 मतदाता 80 प्लस के हैं। जिन्हें 12घ प्रारूप फार्म बीएलओ के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। ऑनलाइन वेबसाइट में भी अपलोड करा दिया गया है।

बताया कि जिले में करीब 989 सैनिक हैं, जो अलग-अलग प्रांतों में तैनात हैं। इनको इटीपीबीएस के माध्यम से मतपत्र भेजा जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। कहा कि नामांकन के 24 घंटे के अंदर नाम वापसी प्रक्रिया के बाद सभी को मतपत्र पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed