फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anti corruption team took the inspector to Lucknow

रिश्वत लेते गिरफ्तार एसआई को लखनऊ ले गई एंटीकरप्शन टीम

Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anti corruption team took the inspector to Lucknow
हमीरपुर। रिश्वत लेते पकड़े गए जलालपुर थाने के दरोगा हरिश्चंद्र को एंटी करप्शन टीम शुक्रवार की रात लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र ने तीन मई को बरहरा गांव में गुटखा फैक्टरी पकड़ी थी। यहीं के रहने वाले संचालक राजेंद्र को गिरफ्तार किया था। दो अन्य आरोपी छेदालाल और अभिषेक को फरार हो गए थे। दरोगा ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की धमकी देकर छेदालाल से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने आठ हजार रुपये दिए भी थे। तीन जून को छेदालाल को एसआई ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छेदालाल के भाई रत्नेश से दरोगा ने मामले को हल्का करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत देने का दबाव बढ़ा दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से रत्नेश ने शिकायत की, लेकिन उसे आश्वासन ही मिला। पीड़ित लखनऊ जाकर पुलिस महानिदेशक से मिला। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को दरोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed