{"_id":"583489c44f1c1b262413b536","slug":"angry-at-not-getting-a-new-currency-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई करेंसी न मिलने से नाराज लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई करेंसी न मिलने से नाराज लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
राठ-उरई मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चिकासी में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर द्वारा ग्रामीणों को नई करेंसी न देने से लोग नाराज हो गए। बैंक में लाइन लगाए लोगों ने राठ-उरई मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। करीब आधे घंटे तक चले जाम में सैकड़ाें वाहन फंसे रहे। एसओ चिकासी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि मैनेजर कमीशन लेकर लोगों के खातों से 24-24 हजार रुपये निकाल रहे हैं। जो एक हफ्ते में देय है और दूसरे लोगों को पैसा नहीं दे रहे हैं कहकर भगा दिया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से सरदेश निवासी हरदुआ, संतोष कुमार, राजकिशोर, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, चरन सिंह सिकरौंधा, दुर्गाचरन आदि लोग शामिल रहे। इस मामले में शाखा प्रबंधक का कहना है कि खाता धारकों को बैंक में आने वाली करेंसी दी जा रही है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि बैंक सड़क किनारे है। पूरा दिन बैंक में बैठकर लोगों को नई करेंसी दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा किसी ने जाम नहीं लगाया है।
विज्ञापन