{"_id":"73940d2f822b1f284841437b78c4a666","slug":"anamikas-views-got-apraisal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका के विचार रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका के विचार रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी रोड स्थित सुमन भारती शांति निकेतन सरस्वती बालिका विद्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण प्रदूषण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने पर्यावरण को सुधारने पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में छात्रा अनामिका प्रथम रही।
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषण पर हाईस्कूल की छात्रा अनामिका यादव ने कहा कि वातावरण में दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। वाहनों और कारखानों से निकल रहा धुआं लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। कक्षा 8 की छात्रा प्रगति ने कहा कि यदि समय रहते लोग नहीं चेते तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
सौ पौधे लगा कर हजारों काटे जा रहे हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। प्रतियोगिता के दौरान 23 छात्राओं ने विचार रखे। निर्णायक मंडल के रामसेवक गुप्ता और नाथूराम कोष्टा ने छात्राओं के विचार सुनकर अनामिका यादव को प्रथम स्थान दिया।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर प्रगति और तीसरे स्थान पर कक्षा 7 की छात्रा सौम्या रही। स्कूल की प्रबंधक कृष्णा माहेश्वरी ने अनामिका यादव और कोषाध्यक्ष स्वर्णलता सांवल ने प्रगति और सौम्या को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन प्रवेश तिवारी ने किया। मौके पर पदमा अग्रवाल, कि रन कोष्टा, पूनम पुरवार, ममता गुप्ता, वंदना मिश्रा, उमाशंकर रावत आदि मौजूद रहीं। आभार प्रधानाचार्या मंजू वैश्य ने किया।