{"_id":"4e916f8f3c28f30152f992f24917422c","slug":"alam-pases-on-the-way-in-moharram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"या हुसैन की सदाओं के साथ निकले अलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या हुसैन की सदाओं के साथ निकले अलम
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मोहर्रम की पांचवीं तारीख को नगर के भूरी के इमामबाड़े से ढालों,
विज्ञापन
नेजों व अलम का जुलूस निकला गया। इस दौरान अजादारों ने या हुसैन की सदाएं
बुलंद कीं। जुलूस सूफीगंज चौराहा स्थित कदीमी इमामबाड़ा से अमन शहीद,
पठकाना, कजियाना, खालेपुरा, रमेड़ी व आकिल तिराहा होते हुए वापस इमामबाड़े
में पहुंचा। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में अलम का जुलूस निकाला गया।
कसबे के कजियाना मुहल्ला के कंधीगर इमामबाड़ा से शाम 4 बजे से अलम का
जुलूस मातमी धुनों के साथ निकाला गया। इस दौरान कई स्थानों पर फातिहा व
लंगर का इंतजाम किया गया।