{"_id":"60f066338ebc3ec84762bad9","slug":"agriculter-civic-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6402867126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन
राठ। क्रय विक्रय समिति में सचिव के न रहने से ताला लटकता रहता है। किसान दिनभर खाद के लिए इंतजार करते हैं। गुरुवार को भी एक दर्जन किसान ताला खुलने का इंतजार करते रहे। आक्रोशित किसानों ने समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह से शिकायत की है। बतादें इस समय खेती के लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है। समितियों में खाद न होने पर किसान एक माह से भटक रहे हैं।
सरसैड़ा माफ गांव के काशीप्रसाद, रामेश्वर, मैयादीन, हरगोविंद, तुलसीदास, रामेश्वर, आसाराम, मनोज, हरिशरण आदि ने बताया गुरुवार सुबह से समिति में खाद लेने के लिए बैठे हैं। मगर दोपहर तक समिति का ताला भी नहीं खुला। किसानों का आरोप है सचिव कभी कभार ही आते हैं।
बताया सचिव के पास सरीला, राठ, कुल्हैंड़ा आदि समितियों का चार्ज है। किसानों की शिकायत पर समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने नाराजगी जताई। वहीं सचिव श्रीपाल ने बताया वह बाहर उपलब्ध रहते हैं। उधर राठ क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव उमाकांत बादल ने कहा एक माह से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। (संवाद)