{"_id":"613794188ebc3ec5ed0ac4c9","slug":"agriculter-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp650609817","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 महिलाओं को दिए बीज किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 महिलाओं को दिए बीज किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कुरारा के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पचखुराखुर्द में महिला किसानों को घर के बाहर खाली जमीन पर गृहवाटिका तैयार करने की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों ने दी। इस मौके पर 40 महिलाओं को निरका परियोजना की ओर से आए सब्जी बीज के किट वितरित किए गए।
पचखुराखुर्द में कृषि वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने पोषण वाटिका मॉडल का रेखांकन कर महिलाओं को सिखाया। बताया इससे साल भर संतुलित मात्रा में शुद्ध, ताजी व कीट नाशक दवाओं से मुक्त सब्जी पैदा कर प्रति माह होने वाले करीब 5 हजार रुपये की बचत की जा सकती हैं। कहा गृह वाटिका से शुद्ध सब्जी की प्राप्ति होंगी।
कहा, स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास खाली पड़ी जमीन या खेत के एक छोटे से टुकड़े में गृह वाटिका अवश्य लगानी चाहिए। बताया फलदार वृक्ष के साथ गृह वाटिका में औषधीय पौधे जैसे तुलसी, एलोवीरा, गिलोय आदि भी लगाएं। रबी मौसम में फूल गोभी, पत्ता गोभी, पालक, चौलाई, मूली के बीज के साथ ही भारतीय सब्जी अनुसंधान परिषद वाराणसी के तैयार किचन वाटिका किट गांव की सुदामा, संतोष, रामा देवी, आशा देवी, सुमन, रानी सहित 40 महिलाओं को वितरित किया गया है।