{"_id":"6102ed888ebc3e39604d593c","slug":"agricalture-hamirpur-news-knp643045598","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 29 एचएएमपी 12 शहर के महाविद्यालय में कृषक जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी।
किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी
-कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय खरीफ कृषि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय खरीफ कृषि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को जैविक खेती करने की तकनीकी जानकारियां दी गईं। साथ ही पशुपालन के बारे में बताया गया।
गोष्ठी में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के बताए गए समय और तकनीकी जानकारी को ध्यान में रखकर खेती करें। उन्होंने जैविक खेती पर बल दिया। योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पराली प्रबंधन पर विशेष चर्चा की। फसलों की प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा के लिए फसल बीमा कराने का आहृवान किया। सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उप कृषि निदेेशक डॉ. सरस कुमार तिवारी ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम भीमसेन ने जल संचयन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए खेत तालाब योजना के बारे में बताया। गोष्ठी को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.मुस्तफा, पशु चिकित्साधिकरी डॉ.कपिल कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश तिवारी, इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी आकाश चौबे आदि ने संबोधित किया। संचालन डॉ.जीके द्विवेदी ने किया।
---