{"_id":"6180345b8b185300ef4deab0","slug":"agricalture-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp661794880","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र में पहले दिन नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र में पहले दिन नहीं हुई बोहनी
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। सोमवार को नवीन गल्ला मंडी में खोले गए धान खरीद केंद्र में बोहनी नहीं हुई। किसानों के न आने से पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने दोपहर में केंद्र का औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में विपणन शाखा ने धान खरीद केंद्र संचालित किया गया। पहले दिन सोमवार को बोहनी नहीं हुई। पूरे दिन केंद्र में सन्नाटा पसरा रहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने दोपहर में केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में तीन केंद्र खोले गए हैं। इसमें कुरारा, सुमेरपुर व मुस्करा गल्ला मंडी में संचालित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के लक्ष्य 24000 क्विंटल दिया गया है। बताया कि अभी तक 262 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 152 किसानों का सत्यापन भी हो गया हैं। सर्वाधिक सुमेरपुर केंद्र में 134 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने बताया कि टोकन व्यवस्था खत्म कर दी गई है। किसान जब चाहे धान ला सकता है। 100 क्विंटल तक सत्यापन से भी छूट दे दी गई है। बताया कि धान 1940 रुपये में खरीदा जा रहा है। किसानों को बीस रुपये पल्लेदारी के देने होंगे। उन्होंने केंद्र प्रभारी सुनील कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुरारा संवाद के अनुसार केंद्र प्रभारी अनूप सचान किसानों के धान लाने का इंतजार करते रहे। बताया कि धान खरीद केंद्र चालू है, लेकिन किसानों की अभी कटाई न होने के कारण अभी धान नहीं आ पा रहा है। केंद्र में संपूर्ण व्यवस्था कर दी गई है धान आने पर किसानों का धान खरीदा जाएगा। जखेला के किसान मलखान सिंह ने बताया कि मोटा धान 15 बीघा में बोया गया था। सितंबर में बरसात हो जाने से अभी तक खेतों का पानी ना सुख पाने से कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।