फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After a long wait was over farmers around

लंबे इंतजार के बाद किसानों की पूरी हुई आस

Fri, 04 Mar 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 04 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
After a long wait was over farmers around
आखिरकार चंदपुरवा गेट स्थित सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन बीती रात करीब आठ बजे चालू हो गया। इस सबस्टेशन के चालू होने से इंगोहटा सहित अछरेला, बहरेला, बिदोखर, बंडा व मवई गांवों की बिजली व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनवरी माह में मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान सपा नेताओं ने विद्युत की खराब व्यवस्था पर शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने लखनऊ के अधिकारियों को हमीरपुर में कैंप कर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जिस पर लखनऊ से आए अधिकारियों ने चंदपुरवा गेट स्थित सुमेरपुर द्वितीय सबस्टेशन को बीते 31 जनवरी तक चालू करने का दावा किया था। इसके बाद चालू न होने पर एक हफ्ता का समय और मांगा था। लेकिन धीरे-धीरे एक माह का समय बीत गया। मशक्कत करते हुए अधिकारियों ने बुधवार की रात आठ बजे इस नवनिर्मित सबस्टेशन को चालू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता जगदीश ने बताया कि इस नवनिर्मित सबस्टेशन से दो फीडर बनाए गए है। जिसमें इंगोहटा के फीडर से इंगोहटा के साथ अछरेला व बहरेला को बिजली दी जाएगी। जबकि बिदोखर फीडर से बिदोखर पुरई, बिदोखर मेंदनी, बंडा व मवईजार गांवों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सब स्टेशन के चालू होने से इस क्षेत्र के किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी और 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।


ताकि किसान सिंचाई के लिए पर्याप्त नलकूप चला सकें। इस मौके पर अवर अभियंता के अलावा टीजी-2 संतोष, लाइनमैन राजा भइया कुशवाहा, शिवशंकर, पथिक व ठेकेदार सनद शुक्ला विशेष रूप से सक्रिय रहे। उधर, सबस्टेशन चालू होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed