{"_id":"6a6253d75757082f83039567","slug":"advocates-association-protests-lathi-charge-on-students-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-142901-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छात्रों पर लाठीचार्ज का अधिवक्ता संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छात्रों पर लाठीचार्ज का अधिवक्ता संघ ने किया विरोध
विज्ञापन
फोटो23एचएएमपी 20- सड़क पर नारेबाजी करते अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व अन्य। संवाद
हमीरपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुए विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज का विरोध कर प्रदर्शन किया। जिला न्यायालय से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
महामंत्री अश्वनी प्रजापति के नेतृत्व में निकले पैदल मार्च में अधिवक्ताओं ने बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी की। यहां से वह कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि पेपर लीक मामले को लेकर छात्र-छात्राएं शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन पर बर्बरता से लाठी चार्ज किया गया। लाठी चार्ज में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए।
घटना की दोषी दिल्ली पुलिस के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान लोकभूषण राजपूत, दीपक चक्रवर्ती, वैभव मिश्रा, रवि यादव, तौसीफ खान, रविगुप्ता, सती कुशवाहा, आराधना सिंह, शिल्पी सिंह, नंदनी अवस्थी, नंद किशोर चक्रवर्ती, महेश साहू समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।