{"_id":"639377a5e758cb753e3bbc49","slug":"ado-panchayat-se-spastikaran-hamirpur-news-knp732636339","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मुस्करा, सुमेरपुर व मौदहा के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मुस्करा, सुमेरपुर व मौदहा के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छता प्रबंधन में लापरवाही पर मुस्क रा, सुमेरपुर व मौदहा के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सामुदायिक शौचालयों को अनिवार्य रूप से क्रियाशील रखा जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट की स्थापना हेतु जमीन का चिन्हांकन कर लिया जाए।
सामुदायिक शौचालयों के निर्माण लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन एवं नालियों के सिल्ट सफाई के कार्य किए जाएं। गोबर धन योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी विकास, सीएमओ डॉ. राम अवतार, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार,डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, बीडीओ, एडीओ पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।