फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   adarsh and gurvani becomes best performer

आदर्श और गुरवानी बने बेस्ट परफार्मर

Sat, 14 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 14 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
adarsh and gurvani becomes best performer

चौपरा रोड स्थित वाटिका में आईडीएल क्लब ने एक दिवसीय कॅरियर गाइडेंस यूथ कैंप का आयोजन किया। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। कॅरियर गाइडेंस सेमिनार में प्रतियोगिता में सफल रहे छात्र-छात्राओं ने अनुभव साझा किए। सीनियर छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिताओं में बेस्ट परफारमेंस का एवार्ड बालक वर्ग में क्राइस्ट कान्वेंट के आदर्श ज्योतिषी और बालिका वर्ग में सेठ छोटे लाल की छात्रा गुरवानी कौर को दिया गया।

विज्ञापन



सेमिनार में जितेंद्र राजपूत, सुमित गुप्ता, कपिल, अनुराधा, रविंद्र, अमित कोष्टा ने प्रतियोगियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में क्राइस्ट कान्वेंट के छात्र आदर्श ज्योतिषी ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर में सेठ छोटे लाल एकेडमी के छात्र अविरल त्रिपाठी प्रथम रहे। सीनियर और जूनियर वर्ग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में चित्रगुप्त इंटर कालेज की अंजली, सेठ छोटे लाल की गुरवानी कौर प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


शार्ट स्टोरी राइटिंग में हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल के हिमांशु कौशल और सेठ छोटे लाल के ज्ञानेंद्र कुमार प्रथम रहे। ग्रुप डिस्कशन में क्राइस्ट के आदर्श ज्योतिषी ने बाजी मारी। पोस्टर प्रतियोगिता में सेठ छोटेलाल एकेडमी की श्रष्टि अग्रवाल और प्राची वर्मा और रंगोली में प्रतिक्षा सोनी ने प्रथम स्थान पाया। गणित दौड़ में क्राइस्ट के गणतंत्र अग्रवाल और सेठ छोटे लाल के निखिल नामदेव प्रथम रहे। म्यूजिकल में छोटे लाल के प्रिंस प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को सीओ विजय त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर गुलाब सिंह सेंगर, अनुराधा सिंह, प्रतीक सिंह, प्रतीक चौधरी, मेहरबान, कपिल, राजेंद्र, मृदुला, नेहा, शोनिल, तरुण, आलोक, अंकित, जितेंद्र राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, अमरजीत अरोरा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बीएनवी डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed