फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   action

घटतौली में टेढ़ा का पेट्रोल पंप सीज

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
action
हमीरपुर। पेट्रोल और डीजल में घटतौली की शिकायतों पर कुछेछा, सुमेरपुर व टेढ़ा गांव स्थित पंपों की जांच की गई। टेढ़ा गांव स्थित युग किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर घटतौली पाई गई। इस पर पंप सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अतिरिक्त एसडीएम रविंद्र सिंह, डीएसओ रामजतन यादव, वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक जगदीश मौर्य, सेल्स आफीसर बीपीसी व जिला समन्वयक अतुल कुमार ने कुछेछा स्थित जगदीश चंद्र विपिन कुमार पेट्रोल पंप, सुमेरपुर के नेशनल फिलिंग स्टेशन व टेढ़ा गांव स्थित राम फिलिंग स्टेशन में जांच की। इन पंपों पर सब कुछ ठीक मिला। टेढ़ा गांव स्थित युग किसान सेवा केंद्र पंप पर टीम ने दो मशीनों में लगे चार नोजल चेक किए। इसमें दो पेट्रोल के नोजल से पांच लीटर के मानक माप से जांच की गई। इसमें 20 से 40 मिली लीटर की घटतौली पाई गई। डीएसओ ने बताया कि दैनिक स्टॉक रजिस्टर के अनुसार टैंक स्थित स्टाक का डिप लेकर मात्रा चेक की गई। इसमें स्टाक सही मिला। वास्तविक स्टॉक डीजल व पेट्रोल में अनुमन्य सीमा से कम अंकित मिला। प्रबंधक द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर पंप के चारों नोजल की अंतिम रीडिंग अंकित करते हुए पंप को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed