{"_id":"6abc031e6468e5f03701359e","slug":"accused-arrested-for-threatening-students-by-brandishing-a-country-made-pistol-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145721-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छात्रों को तमंचा दिखा धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छात्रों को तमंचा दिखा धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे स्टेशन पर बेतवा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे दो छात्रों को तमंचा दिखाकर धमकाने के आरोपी युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
कस्बा निवासी छात्र शिवम सिंह और प्रवीण सिंह सोमवार देर शाम बांदा जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बेतवा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी रोहित उर्फ पुन्नी तिवारी वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर छात्रों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर रोहित ने तमंचा निकालकर दोनों छात्रों को धमकाना शुरू कर दिया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी के सिपाहियों की नजर आरोपी पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को बेतवा एक्सप्रेस से जीआरपी थाना बांदा ले जाया गया।
जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हमीरपुर जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। वह जिला बदर भी रह चुका है। तीन दिन पहले ही उसकी जिला बदर की अवधि समाप्त हुई थी। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की कर आवश्यक कार्रवाई की गई।