{"_id":"624b3d8390ebce27fb127f5e","slug":"accident-police-maut-hamirpur-news-knp68935698","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मौदहा सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राठ तिराहे के समीप सोमवार को दोपहर बाद एक ई-रिक्शा चालक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे कस्बे की सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के सिचौली पुरवा निवासी जलील (55) ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे कुछ सवारियों को नरायच छोड़कर खाली ई-रिक्शा लेकर कस्बे लौट रहा था।
तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राठ तिराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया।
जिसमें जलील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे चार पुत्र व दो पुत्रियों समेत पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।