{"_id":"5e88ae808ebc3e7699110ee8","slug":"accident-hamirpur-news-knp55372827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार किसान को मैजिक ने रौंदा, मौत, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा, कई थानों का फोर्स पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार किसान को मैजिक ने रौंदा, मौत, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा, कई थानों का फोर्स पहुंचा
विज्ञापन
लोदीपुर निवादा गांव के पास घटनास्थल में मौजूद पुलिस बल।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर। खेत में फसल देखकर बिना हेलमेट लगाए बाइक से लौट रहे किसान को शुक्रवार रात मैजिक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। जिससे किसान की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एहतियातन कई थानों की पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
लोदीपुर निवादा निवासी किसान रणविजय सिंह उर्फ खंटन (52) शुक्रवार देर शात सात बजे खेत में फसल देखकर बाइक से लौट रहा था। तभी रास्ते में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास राठ-हमीरपुर मार्ग पर टाटा मैजिक ने उसे टक्कर मार दी और बाइक सहित कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मैजिक छोड़कर चालक भाग निकला। खेतों से लौट रहे किसानों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुुंचे गुस्साए ग्रामीण मैजिक तोड़ने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने ललपुरा, मुस्करा व मौदहा थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली।
विज्ञापन
मौदहा सीओ सौम्या पांडेय ने बताया मैजिक अतरार के रामबाबू प्रजापति की है। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसान के पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। जिनमें से दो पुत्रों व पुत्री की शादी हो चुकी है। किसान का छह लाख का किसान क्रेडिट कार्ड भी बना है। घर के मुखिया की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

मृतक रणविजय सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR