फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accident

मकान में लगी आग से गृहस्थी जली

Sat, 12 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
राठ। मझगवां थाने के खड़ाखर गांव के एक मकान में आग लग गई। एकजुट हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से मकान में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। खड़ाखर गांव निवासी बरातीलाल कुशवाहा पुत्र नारायणदास ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार को मजदूरी करने राठ आया था। जबकि उसकी पत्नी खेतों पर मजदूरी करने गई थी। तभी शाम के वक्त उसके कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझाई गई मकान व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था। बताया कि मकान में वर्तन, कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान रखा था। मकान में रखी लकड़ी, कंडे आदि ईंधन भी जल गया। बताया कि उसे करीब 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed