{"_id":"6161db908ebc3e6264670b98","slug":"accidant-hamirpur-news-knp6573469105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर थाने के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने ब्रेक फेल होने पर बेकाबू होकर ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पलटने से उसमें सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को कस्बे की पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंटेनर के हेल्पर को हिरासत में लिया है। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वहीं, कंटेनर के एक डंपर में टकरा जाने से बड़ा हादसा टल गया।
शनिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे एक कंटेनर कानपुर से कबरई की ओर जा रहा था। थाने के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कंटेनर कबरई की तरफ से आ रहे डंपर से टकराकर बंद हो गया।
मौका पाते ही चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। कंटेनर को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। ऑटो में सवार लोग कुंडौरा गांव से कबरई थानाक्षेत्र के बरबई गांव दहिनारा जा रहे थे। ऑटो पलटने से कुंडौरा निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी देशराज, प्रेमवती (35) पत्नी गुलाब, कल्लो (40) पत्नी रामेश्वर, सरोज (45) पत्नी राजेश कुमार, श्वेता (13) पुत्री गुलाब सहित नौ लोग घायल हुए है। इनमें मुन्नी देवी, प्रेमवती, कल्लो, सरोज व श्वेता को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।