{"_id":"605ccbe48ebc3e8d2b2dca5b","slug":"accidant-dead-hamirpur-news-hamirpur-news-knp619904012","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने राठ मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने राठ मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
पौथिया गांव में घटना स्थल पर राठ मार्ग को जाम किए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया (हमीरपुर)। हमीरपुर-राठ मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घायल युवक रघवा गांव के निवर्तमान प्रधान का पुत्र है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने और पीएचसी में एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। दो घंटे चले जाम को सीओ सदर ने आश्वासन देकर खुलवाया।
कुरारा थानाक्षेत्र के रघवा गांव के पूर्व प्रधान देवी दयाल ने बताया उनका पुत्र गोविंद (18) और कुरारा कस्बा निवासी युवक सनी प्रजापति (20) कुरारा कस्बा स्थित एक डीजे की दुकान में काम करते हैं। बताया गुरुवार को उनका पुत्र साथी सनी के साथ घाटमपुर क्षेत्र के जाजपुर गांव स्थित अपनी बहन के यहां गए थे। दोनों पौथिया कैसे पहुंच गए उन्हें भी जानकारी नहीं है। बताया पौथिया में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। गुरुवार शाम करीब चार बजे राठ की ओर से दोनों आ रहे थे। रास्ते में आशामाई मंदिर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोविंद घायल हो गए। यूपी 112 के कर्मी सूचना पर उन्हें अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे राठ-हमीरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। वह लोग निरंतर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग कर रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही गांव के अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है। शाम करीब छह बजे पहुंचे सीओ सदर अनुराग सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा से वार्ता कर मार्ग पर ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम खुला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है।