{"_id":"614781988ebc3eb6f105a5fe","slug":"aag-hamirpur-animal-dead-hamirpur-news-knp653069460","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गृहस्थी व दो बकरियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गृहस्थी व दो बकरियां जलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ/सरीला। चिकासी थानाक्षेत्र के बंगरा गांव में एक मकान में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान व दो बकरियां जल गईं। आग बुझाने में गृहस्वामी के दोनों हाथ झुलस गए हैं। जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव ने पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया है।
बंगरा गांव निवासी श्यामलाल प्रजापति ने बताया उनके पास दो बीघा कृषि भूमि है। खेती के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अपने मकान के एक कमरे में दो बकरियां पाले थे। शनिवार देर रात किन्हीं कारणों के चलते मकान में आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
वहीं आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। श्यामलाल ने बताया दो बकरियों की मौत हो गई। आग बुझाने में वह भी झुलस गए। बताया आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पर लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव ने पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया है।