फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A happy life is possible with positive thoughts

Hamirpur News: सकारात्मक विचारों से सुखी जीवन संभव

Mon, 09 Mar 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A happy life is possible with positive thoughts
भरुआ सुमेरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए बीके भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक विचार मनुष्य को स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की ओर ले जाते हैं। वे स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में स्वस्थ और सुखी जीवन हेतु सकारात्मक विचार विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से तनाव और चिंता कम होती है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनता है। केंद्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने कहा कि नकारात्मक समाचारों और निराशावादी लोगों से दूरी बनाकर रोज सकारात्मक विचारों का अभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बीके भगवान भाई ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया तथा बीके संजय भाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed