फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A consignment of 1,350 metric tonnes of DAP will arrive by the 15th.

Hamirpur News: 1350 मीट्रिक टन डीएपी की खेप 15 तक पहुंचेगी

Tue, 13 Oct 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A consignment of 1,350 metric tonnes of DAP will arrive by the 15th.
हमीरपुर। रबी सीजन में खाद की कमी नहीं होगी। जनपद में 14,700 मीट्रिक टन यूरिया और 7,855 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर ने किसानों से जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने और अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 1,800 मीट्रिक टन यूरिया और 2,176 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक का वितरण हो चुका है। प्रयागराज से 600 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक आवंटित किया गया है। इफको की 1,350 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की खेप 15 अक्तूबर तक महोबा रैक पॉइंट पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि डीएपी की मांग अधिक होने से आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। निजी बिक्री केंद्रों पर कृभको, उत्तम, आईपीएल और मोजेक कंपनियों की डीएपी भी उपलब्ध है। गेहूं की बोआई के लिए भी उर्वरक आवंटित किया गया है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed